वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
श्रमिकों ने रात में वन कर्मियों की गश्त समेत तमाम मुआवजे की मांग की है
जलपाईगुड़ी। मेटेली ब्लॉक में हाथियों का हमला लगातार जारी है। एक बार फिर शुक्रवार देर रात हाथी ने ब्लॉक के दो चाय बागानों में तांडव मचाया है। जिससे श्रमिकों के छह घर क्षतिग्रस्त हो गए है। वहीं, हाथी के हमले में श्रमिक बाल-बाल बच गए।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार की देर रात एक हाथी खरियार बंदर जंगल से निकलकर सबसे पहले बाताबाड़ी चाय बागान में घुस आया। जिसके बाद रसद की खोज में हाथी ने तीन घरों पर हमला कर दिया। हालांकि श्रमिकों के चिल्लाने पर हाथी वहां से भागकर बगल के डांगी डिवीजन चाय बागान की कुर्ती लाइन की ओर चला गया।
वहां भी हाथी ने तांडव मचाते हुए तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, घर में रखे रसद को चट कर तड़के सुबह वापस जंगल की ओर चला गया। उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात भी हाथियों ने डांगी डिवीजन के चाय बागानों में चार श्रमिकों के आवासों को नष्ट कर दिया था। इधर, चाय बागान मोहल्ले में लगातार हाथियों के उत्पात से स्थानीय श्रमिक भयभीत हैं। श्रमिकों ने रात में वन कर्मियों की गश्त समेत तमाम मुआवजे की मांग की है।